{"_id":"f3542dfa695b643f72a65fa9617241c4","slug":"metro-trail-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंक सिटी में दौड़ी मेट्रो ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंक सिटी में दौड़ी मेट्रो ट्रेन
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Wed, 18 Sep 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
जयपुरवासियों की जल्द ही मेट्रो में सफर करने की तमन्ना पूरी होने वाली है। आज पिंक सिटी में मेट्रो का पहला ट्रायल रन हुआ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जयपुर में मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन के एलीवेटेड ट्रैक पर कमर्शियल ट्रायल भी होगा।इसके बाद 21 सितंबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अंडरग्राउंड रूट की आधारशिला रखेंगे।
गहलोत ने आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए इसके ट्रायल रन का भव्य शुभारंभ किया। जल्द ही आम आदमी के लिए मेट्रो शुरू कर दी जाएगी।
जयपुर मेट्रो की हर ट्रेन में चार कोच होंगे और हर कोच में करीब 345 यात्री सफ र कर सकेंगे। इस लिहाज से एक ट्रेन में करीब 1350 यात्री सवारी करेंगे।
चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक के अंडरग्राउंड रूट की आधारशिला 21 सितंबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रखेंगे।