फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Meteorological Department expressed the possibility of rain in Rajasthan

Rajasthan weather: गर्मी और उमस से लोग बेहाल, मौसम विभाग ने जताई 23 से 25 जुलाई तक बारिश की संभावना

Fri, 21 Jul 2023 02:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 21 Jul 2023 02:31 PM IST
सार

प्रदेशभर में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने 23 से 25 जुलाई तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Meteorological Department expressed the possibility of rain in Rajasthan
आसमान में छाए काले बादल(सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में गर्मी से लोग बेहाल हैं। हालांकि मानसून सक्रिय तो है बादलों की आवजाही भी हो रही है, लेकिन बारिश बूंदाबांदी तक ही सीमित है। मौसम विभाग के अनुसार तो एक दो दिन में फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिण पूर्वी इलाकों में 23 से 25 जुलाई तक कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र ने जयपुर समेत प्रदेश के दक्षिण पूर्वी इलाकों में 23 से 25 जुलाई तक कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश नहीं होने व हवा में लगातार बढ़ रही आर्द्रता के कारण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। प्रदेश में अधिकांश इलाकों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा में आर्द्रता बढ़ने से गर्मी से ज्यादा लोग उमस से परेशान हो गए हैं। वायुमंडल में उपरी हवा की दिशा में बदलाव होने पर वीकेंड से बारिश होने और गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed