फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Meetings continue in Delhi on cabinet of Rajasthan government swearing in ceremony take place soon

Rajasthan Cabinet: भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर जारी, शपथ ग्रहण समारोह जल्द

Fri, 22 Dec 2023 05:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Dec 2023 05:16 PM IST
सार

राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल गठन को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर चल पड़ा है। 17 दिसंबर को सीएम भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा के लिए दिल्ली से आए थे। गुरुवार को उन्हें फिर दिल्ली बुला लिया गया। 

विज्ञापन
Meetings continue in Delhi on cabinet of Rajasthan government swearing in ceremony take place soon
कल पीएम से मिले थे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दोनों डिप्टी सीएम। - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल्द ही अपने नए मंत्रिमंडल का गठन करने वाले हैं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार 23 या 24 दिसंबर को हो सकता है, क्योंकि 20 से 22 दिसंबर तक राज्यपाल कलराज मिश्र का उदयपुर दौरा प्रस्तावित है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल में किन चेहरों को शामिल किया जाएगा इसके लिए सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली में भाजप शीर्ष नेतृत्व के पास पहुंच गए हैं। शपथ लेने के साथ ही भजन लाल शर्मा दो बड़े ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने तुरंत पेपर लीक, गैंगस्टर ओर महिला सुरक्षा को लेकर फैसले लिए।
विज्ञापन


इधर, प्रदेश में नए मंत्रियेां के नामों को लेकर हर रोज एक सूची वायरल हो रही है। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में करीब 15 से 20 नाम शामिल किए जा सकते हैं। इनमें पूर्वी राजस्थान, वागड़ और शेखावाटी को प्रतिनिधित्व मिल सकता है। मंत्रिमंडल गठन के साथ ही पोर्टफोलियो का भी ऐलान होगा। अब तक सीएम सहित 2 डिप्टी सीएम प्रदेश में शपथ ले चुके हैं। लेकिन, पोर्टफोलियो का ऐलान अभी होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed