फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Maternal uncle gave 51 lakh rupees and gold in marriage of niece in Nagaur

Rajasthan: मामा ने भांजी के मायरे में कर दी पैसे की बरसात, थाली में 51 लाख नकद और नोटों से बनी चुनरी लेकर पहुंचे

Thu, 21 Apr 2022 04:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 21 Apr 2022 04:58 PM IST
सार

नागौर में दो भांजी की शादी में मामा ने  51 लाख रुपए, 25 तोला सोना और एक किलो चांदी के जेवरात मायरा में भरा है।

विज्ञापन
Maternal uncle gave 51 lakh rupees and gold in marriage of niece in Nagaur
mayra in Nagaur - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर में मायरा भरने की रस्म काफी प्रचलित है लेकिन लांडनू में दो बहनों की शादी में भरे मायरा की काफी चर्चा हो रही है। चार किसान मामा ने दो भांजी की शादी में करीब नगदी और सोना-चांदी सहित 71 लाख का मायरा भरा है। रस्म के दौरान मामा जब थाली में नोट और जेवरात भरकर पहुंचे तो सब हैरान रह गए। भाईयों ने अपनी बहन को नोटों से बनी चुनरी भी ओढ़ाई। 

विज्ञापन


लाडनूं में सीता देवी की दो बेटियों की शादी थी। सीता देवी पांच भाइयों की इकलौत बहन हैं। ऐसे में भाइयों ने मायरा में कोई कमी नहीं छोड़ने की ठानी। सीता देवी के एक भाई की मौत हो चुकी है। जिसके बाद चार भाइयों ने मिलकर मायरा भरा तो सब की आंखें खुली की खुली रह गई। 

विज्ञापन


 

Maternal uncle gave 51 lakh rupees and gold in marriage of niece in Nagaur
भाइयों के साथ बहन - फोटो : Social Media

दुल्हनों के मामा का कहना है कि भांजियों के मायरे के लिए वे 30 साल से रुपये जमा कर रहे थे। चारों मामा ने 51 लाख रुपए, 25 तोला सोना और एक किलो चांदी के जेवरात मायरा में भरा है। इसके अलावा बहन के ससुरालवालों को भी सोने-चांदी के जेवरात गिफ्ट के तौर पर दिए हैं। बहन के लिए भाइयों का प्यार देखकर लोग गदगद हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed