{"_id":"62b5cc4f9b359d3d8f51d3f1","slug":"married-woman-hanged-in-laws-were-pressurizing-for-dowry-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एसयूवी गाड़ी के लिए दबाव बना रहे थे ससुराल वाले, बहू ने लगा ली फांसी, पिता ने कहा- तंग आकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एसयूवी गाड़ी के लिए दबाव बना रहे थे ससुराल वाले, बहू ने लगा ली फांसी, पिता ने कहा- तंग आकर दे दी जान
Fri, 24 Jun 2022 08:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Jun 2022 08:08 PM IST
सार
दहेज की मांग से तंग आकर एक 29 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके प्रिंसिपल पिता ने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मृतका ममता, उसका पति राजेश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के अलवर में एक विवाहिता ने आत्महत्या। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। आए दिन उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। आखिर में तंग आकर गुरुवार देर शाम उसने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि ससुराल वाले उस पर एसयूवी गाड़ी के लिए दबाव बना रहे थे। विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना जिले के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र की है। मृतका के पिता ने शहर के महिला थाने में उसके ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अपनी दी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ममता (29) की शादी 31 अक्टूबर 2017 को श्रीराम सैनी के बेटे राजेश से हुई थी। दो साल तक सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद ससुराल वाले बेटी को परेशान करने लगे। आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि शादी में उन्होंने एक कार दी थी, लेकिन ससुराल वाले उनकी बेटी पर बड़ी गाड़ी एसयूवी के लिए दबाव बना रहे थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी। मृतका का पति राजेश सेना में टेक्नीशियन के पद पर है। उसकी पोस्टिंग देहरादून में है। वहीं ममता के पिता बुद्धालाल सैनी एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं।
विज्ञापन