फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   many infants dies in jk lone govt hospital of kota in last 24 hours ashok gehlot raghu sharma investigation report

राजस्थान: कोटा में फिर नौ नवजात की मौत, विवादों में जेके लोन अस्पताल

Fri, 11 Dec 2020 10:04 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 11 Dec 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
many infants dies in jk lone govt hospital of kota in last 24 hours ashok gehlot raghu sharma investigation report
जेके लोन अस्पताल में नौ नवजात बच्चों की मौत हो गई है - फोटो : ANI

राजस्थान के कोटा का जेके लोन अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। इसकी वजह 24 घंटे के अंदर नौ नवजात बच्चों की मौत होना है। पीड़ित परिवारों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने कुछ और ही दलील दी है।

विज्ञापन


कलेक्टर ने मांगी रिपोर्ट
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एससी दुलारा का कहना है कि तीन बच्चे मृत लाए गए थे। तीन को जन्मजात बीमारी थी और तीन की मौत दिमाग में पानी भरने के कारण हुई है। इसमें अस्पताल की कोई लापरवाही नहीं है। वहीं अस्पताल के दावे की जांच के लिए जिला कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने दिए जांच के आदेश
एक अधिकारी ने बताया कि जेके लोन अस्पताल में एक से चार दिन के पांच बच्चों की मौत बुधवार रात हो गई, जबकि चार बच्चों की मौत गुरुवार को हुई। बच्चों की मौत के मामले में यह अस्पताल पिछले साल दिसंबर में भी सुर्खियों में रहा था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने जांच का आदेश दिया है और इस संबंध में अस्पताल से एक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'नौ नवजात शिशुओं ने अपनी जान गंवाई है, जिनमें से तीन को मृत लाया गया। मैंने निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी नवजात शिशु का जीवन नहीं खोना चाहिए। मुख्यमंत्री और सरकार इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।'


यह भी पढ़ें- कोटा: जेके लोन अस्पताल में एक बार फिर पांच मासूमों की मौत, मचा हड़कंप

पिछले साल हुई थी 100 बच्चों की मौत
इस अस्पताल में बच्चों की मौत का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल दिसंबर में भी यह अस्पताल सुर्खियों में आया था। तब यहां 100 बच्चों की मौत हुई थी। बच्चों की मौत होने पर राज्य की अशोक गहलोत सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। सरकार ने दावा किया था कि भविष्य में नवजातों के लिए सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा, लेकिन एक बार पुन: मौतों का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed