फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mann said in AAP Rally that the dirty drains falling into Indira Gandhi Canal will be closed

AAP Rally: मान बोले- इंदिरा गांधी नहर में गिरने वाले गंदे नाले बंद होंगे, गंगानगर का पानी पीने लायक होगा

Sun, 18 Jun 2023 07:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 18 Jun 2023 07:40 PM IST
सार

 राजस्थान के गंगानगर में 'आप' की रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने पानी और दूषित पानी पर बड़ा ऐलान किया। पंजाब ने 18 हजार क्यूसिक राजस्थान को छोड़ा है। हमने कभी भी राजस्थान के लोगों का हक नहीं मारा।

विज्ञापन
Mann said in AAP Rally that the dirty drains falling into Indira Gandhi Canal will be closed
रैली को संबोधित करते भगवंतमान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गंगानगर में आम आदमी पार्टी की बड़ी रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ और गंगानगर को पंजाब का ही हिस्सा बताते हुए अपना 95% भाषण पंजाबी में ही दिया। मान बोले कि हनुमानगढ़, और गंगानगर दोनों ही पंजाब का हिस्सा है। कारण बताते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हमारे रिश्ते होते हैं एक दूसरे के यहां। हनुमानगढ़, गंगानगर के किसानों का जो दर्द है वो भी पंजाब के किसानों से मिलता है, परंतु पिछले 18 महीनों में पंजाब के किसान दर्द भूल चुके हैं। यही राजस्थान में भी होगा, पानी जो कि एक बड़ा मुद्दा है। राजस्थान और पंजाब के बीच इस पर भी मुख्यमंत्री मान ने खुलकर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन


मान बोले कि पानी के मसले पर पंजाब ने 18 हजार क्यूसिक राजस्थान को छोड़ा है। हमने कभी भी राजस्थान के लोगों का हक नहीं मारा। मुख्यमंत्री मान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल पूछते हुए कहा कि जून में नहर की मरम्मत का काम किसने शुरू किया? पंजाब सरकार ने कहा था कि सितंबर में मरम्मत करवाएं पर राजस्थान सरकार ने जून में ही मरम्मत का काम शुरू किया, जब पानी की जरूरत सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन


मान बोले कि आने वाले छह महीने में गंगानगर का पानी पीने लायक होगा। पंजाब सरकार इस पर काम कर रही है और 600 करोड़ का बजट भी इसके लिए रखा है। मुख्यमंत्री मान ने राजस्थान सरकार के साथ पंजाब का मुकाबला करते हुए कहा कि पंजाब में रिश्वत, कलाबाजारी बंद है, क्या राजस्थान में एसे कुछ भी हुआ है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


मान बोले राजस्थान के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी की रैली रोकने के लिए लोग भेजते हैं, जो काले झंडे दिखाते हैं। मान बोले कि दही जमाने के लिए एक चमच ही दही लगता है जो आज हनुमानगढ़ और गंगानगर से मिल गया है, अब देखो पूरे राजस्थान में कैसे आम आदमी की लहर बनतीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed