फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   man marries two women in on mandap

गजब की शादी! एक मंडप, एक दूल्हा लेकिन दुल्हन दो

Tue, 25 Jun 2013 03:15 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Jun 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
man marries two women in on mandap

मजाकिया अंदाज में अक्सर कहा जाता है कि जिंदगी में तबाही मचाने के लिए एक पत्नी ही काफी है। लेकिन सभी लोग इस सिद्धांत में यकीन नहीं रखते। खास तौर से यह जनाब तो कतई नहीं।

विज्ञापन


राजस्थान के उदयपुर जिले में छतरपुरा गांव में एक निराली शादी हुई। आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक युवक ने एक साथ, एक ही मंडप में दो युवतियों से ब्याह रचाकर अजीबोगरीब माहौल बना दिया।
विज्ञापन


भगवती लाल ने दोनों युवतियों के माता-पिता से मंजूरी लेने के बाद यह खास शादी की। झाड़ोल पुलिस थाने के सीनियर पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संयोग ने दोनों दुल्हनों का नाम भी रेखा है। भगवती इनमें से एक महिला के साथ बिना शादी किए रह रहा था और इस बीच उसे दूसरी युवती से मोहब्बत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि युवतियां बालिग हैं या नाबालिग। आदिवासी परंपरा के मुताबिक पुरुष नात प्रथा में यकीन रखते हैं, जिसके तहत वह एक से ज्यादा युवती से शादी कर सकते हैं। एक सिपाही को दस्तावेजों की जांच के लिए गांव भेजा गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क करने पर एसपी हरीश प्रसाद शर्मा ने कहा कि ऐसी शादी हो सकती है, क्योंकि आदिवासियों में इस तरह का रिवाज है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि कहीं कोई अपराध तो नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed