फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mami cut off private part of 16 month old child in Sikar

Rajasthan: मामी ने 16 महीने के बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, मामा की धमकी-अगली बार जान से मार देंगे

Sun, 04 Sep 2022 10:10 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 04 Sep 2022 10:10 AM IST
सार

बच्चे की मां ने ससुर को फोन कर बताया कि उसकी भाभी ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मासूम को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Mami cut off private part of 16 month old child in Sikar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर के खाटूश्यामजी थाना इलाके में 16 महीने के बच्चे के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। मामी ने मासूम के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। यही नहीं मामा ने धमकी दी कि इस बार तो बच्चा बच गया, अगली बार जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घायल बच्चे के दादा जगदीश जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उसके बेटे महेश की 2018 में मदनी निवासी चांवली उर्फ अनीता से शादी हुई थी। दोनों का 16 महीने का एक बेटा है। बहू करीब एक महीने पहले अपने पीहर गई थी। जगदीश जाट ने बताया कि 31 अगस्त को उसकी बहू का फोन आया। उसने बताया कि उसकी भाभी सरोज ने उसके बेटे के प्राइवेट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद बहू ससुराल आ गई। वहां से बच्चे को चौमू के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


वहीं बच्चे के मामा ने फोन पर धमकी दी कि बच्चा अबकी बार तो बच गया लेकिन अब दोबारा यहां आया तो जान से मार देंगे। पुलिस के मुताबिक परिवार में किसी बात को लेकर पिछले कई समय से विवाद चल रहा है। फिलहाल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed