{"_id":"65819aaf4ebe3c83a3013536","slug":"loving-couple-murdered-by-hanging-in-gangapur-hindi-news-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: युवती की सगाई हुई तो प्रेमी युगल ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, खेत में पेड़ से लटके मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: युवती की सगाई हुई तो प्रेमी युगल ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, खेत में पेड़ से लटके मिले शव
Tue, 19 Dec 2023 06:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 19 Dec 2023 06:59 PM IST
सार
Rajasthan News: गंगापुर सिटी में युवती की सगाई तय हो जाने के कारण प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक गोत्र के होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। इसी के चलते दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के गंगापुर जिले के बाटोदा थाना क्षेत्र के बरनाला गांव की बैरवा ढाणी में एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को दोनों का शव एक खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। जानकारी लगने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बाटोदा थाना पुलिस को दी। टीम के साथ मौके पर पहुंची बाटोदा थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेजा।
विज्ञापन
थाना अधिकारी हरिमन ने बताया कि शव की पहचान विष्णु पुत्र रामफूल बैरवा (23) और चाइना पुत्री सोहनलाल बैरवा (21) के रूप में हुई। दोनों युवक युवती बैरवा ढ़ाणी के रहने वाले थे। उनके घर भी आमने सामने ही थे। थानाधिकारी हरीमन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। हालांकि, औपचारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवती की सगाई तय हो गई थी। इसी के चलते दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही गोत्र के होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिए हैं। घटना के गांव में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन