फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Love Triangle After Marriage new bride Says I love someone else in Jaipur

Love Triangle: शादी के तीन दिन बाद पत्नी बोली- किसी और से करती हूं प्यार, सात साल से चल रहा रिलेशनशिप

Sun, 11 Dec 2022 11:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Dec 2022 11:05 PM IST
सार

प्रेमी गगन का कहना है कि वह टीना से प्यार करता है। यह बात टीना के पिता को पहले से पता थी। इससे पहले भी वह टीना की सगाई तुड़वा चुका है। वह टीना से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके पिता तैयार नहीं हुए। इसमें पूरी गलती उसके पापा की है। 

विज्ञापन
Love Triangle After Marriage new bride Says I love someone else in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के तीन दिन बाद एक पत्नी ने अपने पति को अपने सात साल पुराने अफेयर के बारे में बता दिया। इतना ही नहीं, पत्नी के प्रेमी ने भी पति को धमकी दी कि वह उसकी प्रेमिका को जल्द से जल्द उसके पास भिजवा दे, नहीं तो उसकी खैर नहीं। अब पीड़ित पति थाने पहुंचा और दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर के मुरलीपुरा थाना का है। थाना इलाके के सिंधु नगर मुरलीपुरा में रहने वाले विजय ने थाने में केस दर्ज कराया। अपनी रिपोर्ट में उसने पुलिस को बताया कि बीती 7 दिसंबर को टीना नाम की युवती के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के तीन दिन बाद 10 दिसंबर को टीना ने उसे अपने अफेयर के बारे में बताया। टीना ने विजय से कहा कि वह एक लड़के से प्यार करती है। सात साल से उसके साथ उसका प्रेम संबंध है। 
विज्ञापन


इसके बाद विजय के पास उसकी पत्नी के प्रेमी गगन का भी कॉल आया। उसने विजय को धमकी देते हुए कहा कि वह टीना के साथ रिलेशनशिप में है। वह मेरी पत्नी है, जल्द से जल्द उसे मेरे पास भिजवा दो। अगर, ऐसा नहीं किया तो वह कुछ भी कर सकता है। टीना के बिना वह नहीं रह सकता। पीड़ित विजय ने बताया कि आरोपी के ने उससे कहा कि उसके पास कट्टा भी है, तुम्हारे साथ मैं कुछ भी कर सकता हूं। विजय का कहना है गगन ने घर आकर उसकी मां को भी यही धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विजय ने अपने अपनी ससुराल फोन कर टीना के पिता को बुलाया। इस दौरान भी टीना ने अपने पिता के सामने कहा कि वह गगन को पसंद करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद उसके पिता टीना को अपने साथ ले गए। पति विजय ने पुलिस से कहा कि अगर टीना उसके साथ नहीं रहना चाहती तो उसे कोई समस्या नहीं है। वह अपने प्रेमी गगन के साथ रहना चाहती है तो वह जा सकती है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


गगन का कहना है कि वह टीना से प्यार करता है। यह बात टीना के पिता को पहले से पता थी। इससे पहले भी वह टीना की सगाई तुड़वा चुका है। वह टीना से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके पिता तैयार नहीं हुए। इसमें पूरी गलती उसके पापा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed