फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lok Sabha Election 2019: 200 soldiers were hungry from two days during duty

दो दिन से भूखे थे चुनावी ड्यूटी पर तैनात 200 जवान, कैमरे पर निकाला गुस्सा

Thu, 02 May 2019 09:41 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 02 May 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: 200 soldiers were hungry from two days during duty
जवानों को मनाता प्रशासन - फोटो : Youtube

देश में लोकतंत्र का महापर्व चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में चुनावी ड्यूटी पर जवानों की तैनाती की गई है। मगर ड्यूटी के दौरान भुगतान नहीं होने से लगभग 200 जवानों को दो दिनों तक भूखा रहना पड़ा। जिसके बाद उनका गुस्सा चरम पर पहुंच गया और उन्होंने आगे चुनावी ड्यूटी करने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


धूप में बैठकर जवानों ने विरोध भी जताया। यह मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की है। जहां होमगार्ड के 200 जवानों को तैनात किया गया है। शहर के एक स्कूल में ठहरे इन जवानों ने बताया कि उनके पास दो दिनों से एक पैसा तक नहीं है और उनका खाना मेस में बनता है। इसी वजह से वह दो दिनों से भूखे हैं। 
विज्ञापन


ऐसी परिस्थिति में प्रशासन ने उन्हें भुगतान किए बिना एक और दो मई को चुरू और भरतपुर रवाना होने के लिए कह रहा है। जिससे कि वह नाराज हैं। बाड़मेर डी कंपनी के जवान खेरसिंह ने कहा कि वह पूरे भारत में ड्यूटी करने के लिए तैयार हैं और वह पहले भी चुनावी ड्यूटी कर चुके हैं। मगर बिना भुगतान के काम नहीं चलेगा। उनका कहना है कि वह अधिकारियों के आदेशों का पालन करने के लिए तैयार हैं लेकिन भूखे पेट काम नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मीडिया में यह घटना सामने आई तो आनन-फानन में प्रशासन के अफसर जवानों तक पहुंचे और उन्हें बताया कि दो दिन का भुगतान करने का आदेश जारी हो गया है। जो उन्हें जल्द मिल जाएगा। इसके बाद जवान ड्यूटी करने के लिए तैयार हुए। तौसाराम नाम के जवान के अनुसार पहले एडवांस राशि जमा की जाती है जिसके बाद मेस में खाना बनता है लेकिन ऐसा न होने की वजह से दो दिनों तक मेस में खाना नहीं बन रहा है। 


राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 12 सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान हो चुके हैं। वहीं 13 सीटों के लिए दूसरे चरण में 6 मई को मतदान होने हैं। 23 मई को नतीजे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed