फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lawrence Bishnoi gang member arrested from Sri Ganganagar said this for Salman Khan and Sidhu Moose Wala

Rajasthan: सलमान खान को टारगेट बताने वाला लॉरेंस का गुर्गा गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला को लेकर दिया था इंटरव्यू

Wed, 08 Jun 2022 10:02 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 08 Jun 2022 10:02 AM IST
सार

श्रीगंगानगर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कनाडा के एक चैनल को इंटरव्यू दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang member arrested from Sri Ganganagar said this for Salman Khan and Sidhu Moose Wala
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीगंगानगर की केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गें को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कनाडा के एक यूट्यूब चैनल को खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था। इंटरव्यू में उसने पंजाबी गायक सिदधू मूसेवाला की हत्या के कारण भी गिनाए। वहीं अगला टारगेट सलमान खान को बताया था।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी राजवीर सोपू ने कनाडा के एक यूट्यूब चैनल को फोन के जरिए इंटरव्यू दिया था। इसमें उसने खुद को लॉरेंस बिश्ननोई गैंग सदस्य बताया। उसने खुद को लॉरेंस का धर्मभाई भी बताया। इसके साथ ही राजवीर ने लॉरेंस बिश्नोई के गैंगस्टर बनने के कारण गिनाए। उसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लोगों के बारे में भी बताए। आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन

 

पुलिस ने अरायण चौकी इंचार्ज रामनिवास ने लखविंद्र सिंह चानी के घर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजवीर सोपू सादुलशहर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव अमरगढ़ का रहने वाला है। उसके पास से 32 बोर का देशी पिस्तौल भी बरामद हुआ है। आरोपी के एंड्रोइड फोन में उस इंटरव्यू की यूट्यूब पर डाली ऑडियो क्लिप भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed