फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lakhs stolen from house of minister BD Kallas nephew Narendra Kalla jaipur

Rajasthan: मंत्री बीडी कल्ला के साथ प्रवास पर था भतीजा, घर का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर ले गए चोर

Wed, 06 Jul 2022 01:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Jul 2022 01:07 PM IST
सार

मंत्री के भजीते के घर चोरी की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उनका कहना था कि जब प्रदेश के मंत्री के परिवारजन ही सुरक्षित नहीं हैं तो आमजन की सुरक्षा पुलिस किस तरह कर पाएगी। 
 

विज्ञापन
Lakhs stolen from house of minister BD Kallas nephew Narendra Kalla jaipur
सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगता है अब राजस्थान में अपराधियों को खाकी का कोई खौफ नहीं रहा। हालात यह हैं कि आमजन तो क्या अब मंत्री का परिवार भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा क्योंकि प्रदेश की गहलोत सरकार में मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के भतीजे नरेंद्र कल्ला के घर में ही चोरों ने धावा बोल दिया। चोर यहां से नगदी और लाखों रुपये का माल साफ कर ले गए। सैंधमारी कर लाखों रूपये पर हाथ साफ कर गए। मंत्री के भतीजे का घर जयपुर के नयाशहर थाना इलाके में डागा चौक पर स्थित है। 

विज्ञापन


रिपोर्टर से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. नरेन्द्र कल्ला शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के साथ पिछले कुछ दिनों से उदयपुर प्रवास पर हैं। बुधवार सुबह मकान के ताले टूटे होने की सूचना नरेन्द्र को मिली तो उन्होंने महेन्द्र कल्ला को इसकी जानकारी दी। इसके उन्होंने नयाशहर थाना अधिकारी सहित पुलिस के अन्य आलाधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सीओ सिटी दीपचंद, नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह, एसआई चंद्रवीर सिंह, डीएसटी की टीम, डॉक स्क्वाइड और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर चोरी गए माल और नगदी की जानकारी जुटा रही है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि चोर मंत्री के भजीते के घर से लाखों रुपये का माल पार कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंत्री के भजीते के घर चोरी की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उनका कहना था कि जब प्रदेश के मंत्री के परिवारजन ही सुरक्षित नहीं हैं तो आमजन की सुरक्षा पुलिस किस तरह कर पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed