{"_id":"63998c6a09cb1306b3794ea1","slug":"laborer-dies-due-to-beating-of-factory-owner-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर में फैक्ट्री मालिक की पिटाई से मजदूर की आतें फटीं, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर में फैक्ट्री मालिक की पिटाई से मजदूर की आतें फटीं, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Wed, 14 Dec 2022 02:54 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 14 Dec 2022 02:54 PM IST
सार
परिजनों ने मजदूर को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया था लेकिन मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस को तीन दिन पहले पिटाई की शिकायत दी थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
भरतपुर में फैक्ट्री मालिक ने एक मजदूर को इतना मारा कि उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पिटाई की शिकायत उद्योग नगर थाने में भी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला रीको इंडस्ट्रीज एरिया का है। दिनेश (33 साल) सुभाष नगर बिल्डिंग मटेरियल में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार 10 दिसंबर को दिनेश की फैक्ट्री में रहने वाले व्यक्ति पुष्पेंद्र से कहासुनी हो गई। जिसके बाद फैक्ट्री मालिक सुधीर, विनोद और पुष्पेंद्र ने दिनेश की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के कारण दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनेश के भाई को फोन कर फैक्ट्री बुलाया गया। इसके बाद उसके भाई से भी मारपीट की गई थी। जैसे-तैसे भाई दिनेश को वहां से लेकर निकला।
विज्ञापन
परिजन दिनेश को आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि मरीज की आंत फट गई हैं। उन्होंने उसे जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दिनेश का चार दिन इलाज चला लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों के आरोप है कि चार दिन पहले शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन