फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP Sets Zero-Tolerance Policy for Horse-Trading Ahead of Kotputli Civic Polls

कोटपूतली निकाय चुनाव: भाजपा ने कसी कमर, खरीद-फरोख्त पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी

Sun, 23 Aug 2026 12:56 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 12:56 PM IST
सार

कोटपूतली-बहरोड़ में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। होटल आरटीएम में हुई सांगठनिक बैठक में चुनावी रणनीति, प्रत्याशी चयन, वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करने और चुनाव प्रबंधन पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
BJP Sets Zero-Tolerance Policy for Horse-Trading Ahead of Kotputli Civic Polls
कोटपूतली में निकाय चुनाव को लेकर आयोजित भाजपा की सांगठनिक बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने कोटपूतली-बहरोड़ में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के होटल आरटीएम में पार्टी की सांगठनिक बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति से लेकर प्रत्याशी चयन, वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनाव प्रबंधन तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में निकाय चुनाव प्रभारी सुभाष पूनिया ने कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि चुनाव में पार्टी अनुशासन से किसी तरह का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने खरीद-फरोख्त और अनैतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

खरीद-फरोख्त पर जीरो टॉलरेंस, अनुशासन तोड़ा तो कार्रवाई

बैठक में निकाय चुनाव प्रभारी सुभाष पूनिया ने कहा कि भाजपा आगामी निकाय चुनाव में जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई पार्षद प्रत्याशी चुनाव के दौरान किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त या अनैतिक गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर ऐसे मामलों की निगरानी की जाएगी और दोषी पाए जाने पर किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता, भितरघात या संगठन के खिलाफ काम करने वालों पर भी नजर रहेगी। संगठन के निर्देशों के विपरीत काम करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड स्तर पर समितियां गठित, दावेदारों से लिया जाएगा फीडबैक

निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत बैठक में वार्ड प्रभारी, वार्ड संयोजक, चुनाव समिति और चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इन समितियों के जरिए वार्ड स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को तेज किया जाएगा। साथ ही संभावित प्रत्याशियों को लेकर स्थानीय स्तर पर फीडबैक जुटाया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि भाजपा की ओर से निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं से पार्षद पद के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। स्थानीय विधायक, जिलाध्यक्ष और संगठन पदाधिकारियों के समन्वय के साथ सर्वे कराया जाएगा। इसके आधार पर प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन दावेदारों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। प्रत्याशियों के चयन का अंतिम फैसला पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत होगा।

आर्थिक रूप से कमजोर कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा मौका

बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को लेकर भी अहम बात कही गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर कोई सक्रिय और योग्य कार्यकर्ता आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण चुनाव लड़ने में असमर्थ है तो उसके नामांकन या सिक्योरिटी डिपॉजिट शुल्क की व्यवस्था संगठन और विधायक स्तर पर कराने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी ने साफ किया कि आर्थिक स्थिति के कारण किसी योग्य और निष्ठावान कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने के अवसर से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

पिछली बार के आरोपों से सबक, पारदर्शिता पर जोर

बैठक में कोटपूतली नगर परिषद में पिछली बार सभापति चुनाव के दौरान पार्षदों की खरीद-फरोख्त के लगे आरोपों का भी मुद्दा उठा। भाजपा नेताओं ने कहा कि पिछली राजनीतिक परिस्थितियों का असर शहर की जनता को लंबे समय तक भुगतना पड़ा।
इसी अनुभव को देखते हुए पार्टी ने इस बार चुनाव में पारदर्शिता, अनुशासन और संगठनात्मक नियंत्रण को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मोदी-भजनलाल सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने पर जोर

निकाय चुनाव प्रभारी सुभाष पूनिया ने दावा किया कि भाजपा इस बार कोटपूतली नगर परिषद में अपना बोर्ड बनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और वार्ड स्तर पर सक्रिय होकर पार्टी को मजबूत करने और चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने की अपील की।

विधायक और जिलाध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में स्थानीय विधायक हंसराज पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल, चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने और वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed