फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota police seized 10.576 kg opium four smugglers arrested

Rajasthan: कोटा पुलिस ने बरामद की नशे की खेप, स्कार्पियो सवार चार तस्कर गिरफ्तार, 10.576 किलो अफीम जब्त

Sun, 05 Feb 2023 03:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Feb 2023 03:56 PM IST
सार

कोटा जिले की कनवास थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान स्कार्पियो सवार 4 अंतर राज्य तस्करों को गिरफ्तार कर नशे की बड़ी खेप बरामद की है।

विज्ञापन
Kota police seized 10.576 kg opium four smugglers arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा की कनवास थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी में मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में थाना भानपुर निवासी तस्कर भेरूलाल मीणा पुत्र उदयराम (27 वर्ष), रघुनंदन मीणा पुत्र नंद किशोर (21 वर्ष), मनोज मीणा पुत्र बाबूलाल (25 वर्ष) और मुकेश पाटीदार पुत्र भैरू लाल (39 वर्ष) को 10 किलो 576 ग्राम अवैध अफीम समेत गिरफ्तार किया गया है। यह चारों अंतर राज्य तस्कर हैं। जिनसे नशे की तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है।

विज्ञापन


10 किलो 576 ग्राम अवैध अफीम बरामद
कोटा ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण माच्या के निर्देशन, सीओ रामेश्वर परिहार के सुपरविजन , थाना अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में एक विशेष टीम द्वारा नेशनल हाईवे 52 कनवास तिराहा दरा स्टेशन पर नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन


नाकाबंदी में मध्य प्रदेश नंबर की संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक तलाशी लेने पर 10 किलो 576 ग्राम अवैध अफीम मिलने पर कार सवार तस्कर भेरूलाल मीणा, रघुनंदन मीणा, मनोज मीणा और मुकेश पाटीदार को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में मण्डाना थानाधिकारी श्यामा राम, कॉन्स्टेबल मुरालीलाल और दिनेश का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed