{"_id":"64b10c11ac3ed978d4087b67","slug":"kota-news-car-of-youths-going-to-visit-dadhadevi-mata-overturned-one-dead-and-three-injured-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: दाढ़देवी माता के दर्शन करने जा रहे युवकों की कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: दाढ़देवी माता के दर्शन करने जा रहे युवकों की कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल
Fri, 14 Jul 2023 02:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:19 PM IST
सार
दाढ़देवी माता के दर्शन करने जा रहे युवकों की कार खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, वहीं उसके तीन अन्य साथी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए असपताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
खाई में पलटी कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा ग्रामीण क्षेत्र के कैथून थाना इलाके में देर रात्र एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। आज शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कार सवार युवक अपने साथियों के साथ दाढ़देवी माता मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। दाढ़देवी के पास उनकी स्विफ्ट कार खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन अन्य साथी भी घायल हो गए। राहगिरों और पुलिस जवानों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां प्रथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक सुमित सिंह पुत्र बलवीर सिंह (28) प्रेम नगर थर्ड कोटा का रहने वाला था। वह अपनी कार से देवी माताजी के दर्शन करने जा रहा था। रास्ते में गणेश मंदिर के पास कार असंतुलित होकर खाई में पलट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन