फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri : Villagers are forced to keep guard at night due to fear of thieves, no action taken despite complaint

Kekri News: चोरों के खौफ से रात भर पहरा देने पर मजबूर हैं ग्रामीण, पुलिस ने शिकायत के बावजूद नहीं की कार्रवाई

Wed, 23 Oct 2024 04:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 23 Oct 2024 04:38 PM IST
सार

जिले के काला का निमेड़ा गांव में एक ही रात में चोरी की तीन वारदातें होने के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है। शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण अब ग्रामीण खुद ही पहरेदारी करने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन
Kekri : Villagers are forced to keep guard at night due to fear of thieves, no action taken despite complaint
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के एक गांव में चोरों ने ग्रामीणों की नींद हराम कर दी है। एक ही रात में चोरी की तीन वारदातें होने से गांव के लोगों में भय व्याप्त है। इसके बावजूद पुलिस के निष्क्रिय बने रहने से चोरों से खौफजदा ग्रामवासियों ने अब खुद रातभर जागकर गांव में पहरेदारी शुरू कर दी है तथा गांव के युवकों की टोली रात में गश्त लगा रही है।

विज्ञापन


मामला जिले के भिनाय थाना क्षेत्र के गांव काला का निमेड़ा का है। ग्राम पंचायत कनेई कलां का यह गांव इन दिनों चोरों के आतंक से भयग्रस्त है। यहां पिछले दिनों एक ही रात में तीन घरों में चोरी की वारदातें हुईं, जिससे ग्रामीणों में अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त हो गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने काला का निमेड़ा निवासी जमनालाल रैगर के घर से 2 मंगलसूत्र, एक जोड़ी टॉप्स और दो जोड़ी पायजेब, नारायण गुर्जर के घर से एक नाक की बाली, सवा किलो की एक कणकती, एक जोड़ी हाथ कांकणी, दो चांदी की चूड़ियां, 750 ग्राम की एक जोड़ी पायजेब तथा रतन मेघवंशी के घर से 64 हजार 400 रुपये की नकदी सहित सोने का एक मांदलिया, कनकती, पायजेब और मंगलसूत्र आदि चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदातों के संबंध में ग्रामीणों द्वारा 10 अक्टूबर को पुलिस थाने में शिकायत भी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक न तो मौका मुआयना किया और न ही रात्रि गश्त ही शुरू की, जिससे चोरी की वारदातें फिर से होने का भय बना हुआ है। 


ग्रामीणों का कहना है कि रात को गांव में प्रवेश के रास्तों पर झाड़ियों में लगातार संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही हैं। बताया गया है कि एकाधिक बार सूचना मिलते ही कई ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ चोरों को पकड़ने मौके पर भी पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण चोर बबूल की झाड़ियों में ओझल हो गए। अब ग्रामीणों ने रात को टोलियां बनाकर पहरा देना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed