फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri Roads that were damaged during monsoon got a new lease of life government sanctioned Rs 1527.44 lakh

Kekri News: मानसून के दौरान जर्जर हुई सड़कों को मिली संजीवनी, सरकार ने स्वीकृत किए 1527.44 लाख रुपये

Fri, 18 Oct 2024 07:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 07:18 PM IST
सार

राजस्थान के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में मानसून के दौरान जर्जर हुई सड़कों को संजीवनी मिल गई है। राज्य सरकार ने 1527.44 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।

विज्ञापन
Kekri Roads that were damaged during monsoon got a new lease of life government sanctioned Rs 1527.44 lakh
क्षतिग्रस्त सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के प्रयासों से मानसून वर्ष 2024 में बाढ़ व अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की तत्काल अस्थाई मरम्मत एवं पुनरुद्धार के लिए आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर के संयुक्त शासन सचिव ने केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1527.44 लाख रुपये के कार्यों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इनके अलावा क्षेत्र की पांच सड़कें मुख्य जिला सड़क में क्रमोन्नत की गई हैं। साथ ही नगरीय निकाय के तहत 380 लाख रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत किये गए हैं।

विज्ञापन


विधायक गौतम के निजी सचिव अश्विनी शर्मा ने बताया कि केकड़ी उपखंड के लसाडिया गांव में ब्रिज पाइप लागत 260 लाख, बघेरा रोड से कुमावतों का नयागांव पुलिया 240 लाख, पारा से गणेशपुरा पुलिया निर्माण लागत 50 लाख, गोयला से सांगानेर पुलिया लागत 50 लाख, शेरगढ़ से जीवनपुरा सड़क लागत 130 लाख, केकड़ी, बोगला, धूंधरी, टाकावास, बाजटा, घटियाली, नापाखेड़ा, जेतपुरा, लक्ष्मीपुरा, चितिवास, सावर और कुशायता जिला सीमा तक पुलिया निर्माण लागत 40 लाख, सापुण्दा से हिंगोनिया रोड पाइप कलवट विलेज पर पुलिया निर्माण लागत 35 लाख, मीणों का नयागांव से बोगला पुलिया लागत 31.08 लाख, कुम्हारिया से बिड़ला पुलिया लागत 25 लाख, प्रान्हेडा से खेडीशंकर पुलिया लागत 22 लाख, सरवाड़ से सोमपुरा पुलिया निर्माण लागत 18 लाख, फतेहगढ़ से सरसून्दा सड़क निर्माण लागत 160 लाख, मेवदाखुर्द से खेडीशंकर सड़क लागत 89.50 लाख, सलारी से हिसामपुर सड़क निर्माण लागत 165 लाख रुपये, एमडीआर 155 से किशनपुरा-बिसुन्दनी रोड पुलिया निर्माण लागत 40 लाख, फतेहगढ से चांदोलाई पुलिया निर्माण लागत 18 लाख, स्यार से कुम्हारिया तक सड़क निर्माण लागत 85 लाख, शोलिया से डबरेला पुलिया निर्माण लागत 16.92 लाख सहित कुल 18 कार्यों के लिए 1475.50 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।
विज्ञापन




इनके अलावा सड़कों की अस्थाई मरम्मत के लिए केकड़ी उपखंड में 18 कार्यों के लिए 30.29 लाख रुपये, सरवाड़ उपखंड में 04 मरम्मत कार्यों के लिए 8.70 लाख रुपये एवं सावर उपखंड में सात मरम्मत कार्यों के लिए 12.95 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह कुल राशि 51.94 लाख रुपये है। शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने बीजवाड़ से सलारी-हिसामपुर-बघेरा-कन्नौज-काबरिया-देवगांव-शंभूनगर-मांदोलाई-रीलिया तक 45 किमी, केरोट-जैतपुरा-चावंडिया-पाङलिया-नागोला-बड़ला-रघुनाथ-राममालिया-टाटोती-केबानिया-भटियाणी तक 58 किमी, हिंगोनिया-लल्लाई-भटोलाव-सरवाड़-जड़ाना-खाडरा-केरियाकला-नागोला तक 35 किमी, धुवालिया-एकलसिंगा-मेवदाकला-रुपनिवास-सलारी-तसवारिया-मोलकिया-कालेड़ा कृष्णगोपाल-पारा-फ़ारकीया-भराई-प्राहेड़ा-सांपला 57 किमी, सिंगावल-गोपालपुरा-भिनाय-टाटोटी-सराणा-12 मील-डबरेला तक 50 किमी सड़कों को जिला मुख्य सड़क (एमडीआर) में क्रमोनत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बजट घोषणा के तहत नगरीय विकास के लिए 380 लाख रुपये के प्रस्ताव बनाकर भिजवाए गए थे। जिन्हें राज्य सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। इसके तहत केकड़ी के लिए 200 लाख, सरवाड़ के लिए 100 लाख, सावर के लिए 40 लाख तथा टांटोटी के लिए 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed