फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Two accused of murderous attack absconding for one and a half month arrested

Kekri News: घात लगाकर कुल्हाड़ी और सरिए से जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ माह से थे फरार

Fri, 20 Sep 2024 09:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Sep 2024 09:42 PM IST
सार

केकड़ी जिले के मोर थाना पुलिस ने घात लगाकर जानलेवा हमला करने के मामले में डेढ़ महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों धर्मराज और कानाराम जाट को गिरफ्तार किया। इस घटना में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Kekri News: Two accused of murderous attack absconding for one and a half month arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी जिला अंतर्गत मोर थाना पुलिस ने घात लगाकर जानलेवा हमला करने के मामले में पिछले डेढ़ माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


थानाधिकारी शंकरराम कड़वा ने बताया कि 31 जुलाई 2024 को घारेड़ा निवासी करना जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मुकेश एवं अन्य ने उसके पुत्र रतनलाल को जान से मारने की नीयत से घात लगाकर हमला किया तथा कुल्हाड़ी और सरिए से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी उसके पुत्र को मृत समझकर मौके से भाग छूटे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया तथा प्रकरण में मुकेश पुत्र शंकरलाल जाट निवासी घारेड़ा एवं रामधन पुत्र कानाराम जाट निवासी घारेड़ा को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अन्य मुल्जिम गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपियों की सघन तलाश की तथा धर्मराज जाट पुत्र शंकरलाल निवासी घारेड़ा एवं कानाराम जाट पुत्र रायचन्द्र निवासी घारेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी शंकर राम कड़वा, हेड कांस्टेबल बनवारीलाल, कांस्टेबल प्रवीण, रामराज, जसोदा, विवेक और खुशीराम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed