{"_id":"6750581fb430b468e405bb15","slug":"kekri-news-two-accused-arrested-in-rape-case-two-months-ago-the-crime-was-committed-by-kidnapping-a-minor-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो महीने पहले नाबालिग का अपहरण कर की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो महीने पहले नाबालिग का अपहरण कर की थी वारदात
Wed, 04 Dec 2024 06:55 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 04 Dec 2024 06:55 PM IST
सार
जिले की सरवाड़ थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दो माह पुराने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने नाबालिग को किसी को कुछ भी बताए जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो महीने पहले नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सारवाड़ थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि दो युवकों ने उसकी बेटी का अपहरण कर दूर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में उपरोक्त प्रकरण की जांच केकड़ी शहर थानाधिकारी के जिम्मे की गई। तत्पश्चात आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने केकड़ी शहर थाना एवं सरवाड़ थाना दोनों थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की और सरवाड़ थानांतर्गत बागरियों की ढाणी ग्राम स्यार निवासी राजेश बागरिया पुत्र किशनलाल एवं सुरेश बागरिया पुत्र रामनारायण को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन