फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: The last gate of Bisalpur dam will be closed soon, excess water is being removed only from this

Kekari News : जल्द ही बंद होगा बीसलपुर बांध का आखिरी गेट, अब केवल इसी से निकाला जा रहा है अतिरिक्त पानी

Sat, 21 Sep 2024 01:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 01:31 PM IST
सार

अत्यधिक बारिश के कारण लबालब भरे बीसलपुर बांध का आखिरी गेट भी जल्द ही बंद किए जाने के आसार हैं। गौरतलब है कि बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ जाने से अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए बांध के छह गेट खोले गए थे, जिनमें से पांच पहले ही बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Kekri News: The last gate of Bisalpur dam will be closed soon, excess water is being removed only from this
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीसलपुर बांध में लगातार घटते अतिरिक्त पानी के चलते खोले गए छह में से पांच गेट बंद कर दिए गए हैं तथा फिलहाल केवल एक गेट से ही अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। बारिश का दौर थम जाने से यह एक गेट भी कभी भी बंद किया जा सकता है। बांध में पानी के भराव का स्तर 315.50 आरएल मीटर पर मेंटेन किया जा रहा है।

विज्ञापन


बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार बांध का जल स्तर आरएल 315.50 मीटर है, जिसे पिछले कई दिनों से मेंटेन किया जा रहा है। वहीं अतिरिक्त पानी की बांध के गेट खोलकर निकासी की जा रही थी। शनिवार को सुबह छह बजे महज एक गेट से पानी की निकासी हो रही है। जबकि शेष पांच गेट बंद कर दिए गए हैं। फिलहाल गेट नं 9 को आधा मीटर खोलकर 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इसी माह 6 सितंबर को बीसलपुर बांध के दो गेट खोलकर पहली बार पानी की निकासी शुरू की गई थी। बाद में लगातार पानी के तेज आवक के चलते अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए बांध के छह गेट तक खोलने पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed