{"_id":"6741bf8c93fb00410d02d8f0","slug":"kekri-news-police-jeep-collides-with-car-due-to-driver-s-negligence-4-people-seriously-injured-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: चालक की लापरवाही से कार से टकराई पुलिस जीप, केकड़ी कॉलेज के चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: चालक की लापरवाही से कार से टकराई पुलिस जीप, केकड़ी कॉलेज के चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
Sat, 23 Nov 2024 05:12 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:12 PM IST
सार
रॉन्ग साइड से जा रही सरवाड़ थाने की पुलिस जीप के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए केकड़ी कॉलेज के कर्मचारियों की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के सरवाड़ क्षेत्र में बीती रात एक पुलिस जीप के चालक ने लापरवाहीपूर्वक जीप चलाते हुए केकड़ी की तरफ आ रही एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को केकड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार केकड़ी कॉलेज के कुछ कर्मचारी पुष्कर में एक विवाह समारोह में भाग लेकर कार द्वारा वापस केकड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान सरवाड़ में अजमेर रोड पर पेट्रोल पम्प के समीप एक पुलिस जीप से उनके वाहन की टक्कर हो गई, जिससे कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरवाड़ थाने की पुलिस जीप ने रॉन्ग साइड से आकर महाविद्यालय स्टाफ की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा पुलिस जीप को भी क्षति पहुंची। दुर्घटना में केकड़ी कॉलेज के बद्री माली, विषु परसोया, राज कुमावत और सुरेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें तुरंत राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की लापरवाही को लेकर आक्रोश फैल गया है। लोगों ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाए।