फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Overloaded tempo overturned after becoming unbalanced, 6 women including the driver injured

Kekri News: स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर पलटा ओवरलोडेड टेंपो, चालक समेत आधा दर्जन महिलाएं घायल, दो गंभीर

Sun, 01 Dec 2024 06:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 06:52 PM IST
सार

सावर कस्बे से करीब चार किलोमीटर पहले अजमेर-कोटा राजमार्ग पर एक टेंपो स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर उलट गया। हादसे में टेंपो में बैठे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Kekri News: Overloaded tempo overturned after becoming unbalanced, 6 women including the driver injured
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सावर थाना इलाके में अजमेर-कोटा राजमार्ग पर रविवार दोपहर को स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर एक थ्री व्हीलर टेंपो पलट गया, जिससे चालक सहित टेंपो में सवार आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को देवली के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवली के एजेंसी एरिया निवासी रामपाल खटीक अपने परिवार के साथ नसीराबाद स्थित राजगढ़ भैरव धाम के दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में उसने अन्य सवारियों को भी टेंपो में बिठा लिया, जिसके कारण टेंपो में अधिक वजन हो गया और जिले के सावर कस्बे से करीब चार किलोमीटर पहले अजमेर-कोटा राजमार्ग पर वह स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर उलट गया और तीन-चार बार पलटी खा गया। हादसे में टेंपो में बैठे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को देवली के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन


हादसे में टेंपो चालक रामपाल खटीक के मामूली चोट आई है। वहीं टेंपो में बैठी नंदूदेवी पत्नी रामपाल खटीक, कन्या देवी पुत्री राजू बलाई, न्याली देवी पत्नी प्रहलाद मीणा, कृष्ण गोपाल, राधेश्याम पुत्र रामपाल, गुलाब देवी पत्नी सूरजमल मेघवंशी एवं सोहनी देवी पत्नी रामनिवास बलाई घायल हो गईं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों का देवली के अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलने पर सावर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed