फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Free medical camp on the anniversary of the govt, treatment will be done with Kshar Sutra method

Kekri News: सरकार की पहली वर्षगांठ पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, आयुर्वेद की क्षार सूत्र पद्धति से होगा उपचार

Mon, 16 Dec 2024 09:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 09:59 AM IST
सार

प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की अग्निकर्म व क्षार सूत्र विधि से कई जटिल व असाध्य बीमारियों का इलाज कर मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए केकड़ी में आयुर्वेद विभाग जिले की रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से 17 से 26 दिसंबर तक नि:शुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन करने जा रहा है।

विज्ञापन
Kekri News: Free medical camp on the anniversary of the govt, treatment will be done with Kshar Sutra method
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम की अनुशंसा पर आयुर्वेद विभाग राजस्थान द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी केकड़ी के सहयोग से 10 दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर यहां अजमेरी गेट के समीप कटारिया विश्राम शाला में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रांगण में 17 से 26 दिसंबर तक लगाया जाएगा। समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े महेंद्र प्रधान, अमित गर्ग व आनंद सोमाणी को शिविर का संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन


आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक हनुमान मीणा ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद की अनोखी अग्निकर्म व क्षार सूत्र विधि से पाइल्स, फिस्टुला, फिशर जैसी जटिल व असाध्य प्रकृति की बीमारियों सहित सभी प्रकार के पुराने दर्द, सीआरटी का दर्द व पैरों की कीलें आदि गंभीर शारीरिक समस्याओं का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। इनके अलावा शिविर में उदर, शिरो, यकृत, स्त्री रोग, गठिया, बाय, शूल संधि, हृदय रोग आदि कई बीमारियों का भी उपचार होगा। उपचार की प्रक्रिया में कपलिंग क्रिया एवं पंचकर्म चिकित्सा का प्रयोग भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव निरंजन तोषनीवाल ने बताया कि इस शल्य चिकित्सा शिविर में क्षार सूत्र पद्धति से पाइल्स, फिस्टुला व फिशर से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर में क्षार सूत्र चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ डॉ. विनीत जैन, डॉ. श्यामसुंदर स्वर्णकार, डॉ. सुनील कनोडिया, डॉ. जगदीश सिंह राजावत, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रंजना जैन, वात रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजु कटारे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ललिता कुमारी, पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. रिचा परमार एवं जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. विकास गजराज व डॉ. विजय कुमारी शर्मा के साथ आयुर्वेद विभाग की टीम द्वारा जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर संयोजक महेंद्र प्रधान ने बताया कि इस दस दिवसीय शिविर के अंतर्गत 17 से 19 दिसंबर तक चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच कर परामर्श दिए जाएंगे व शल्य चिकित्सा की आवश्यकता वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर में सभी रोगियों की शल्य चिकित्सा व उन्हें दवाइयां, भोजन व आवास की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed