फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News Complex operation of long stem total hip replacement done in government hospital got new life

Kekri News: सरकारी अस्पताल में हुआ लॉन्ग स्टेम टोटल हिप रिप्लेसमेंट का जटिल ऑपरेशन, मिली नई जिंदगी

Mon, 20 Jan 2025 11:28 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 11:28 AM IST
सार

केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल में चिकित्सा के मामले में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। यहां दो साल पुराने कुल्हे की हड्डी के मल्टीपल फ्रैक्चर का लॉन्ग स्टेम टोटल हिप रिप्लेसमेंट का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

विज्ञापन
Kekri News Complex operation of long stem total hip replacement done in government hospital got new life
मिली नई जिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ नवीन जांगिड ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर निवासी 47 वर्षीय रामधनी प्रजापत को 2 साल पहले गिरने से दाएं कुल्हे की हड्डी में दो जगह फ्रैक्चर हो गए थे। इस कारण वह लगातार दर्द झेल रही थी और चलने-फिरने में भी पूरी तरह लाचार हो गई थी। आर्थिक तंगी के कारण यह मरीज बड़े अस्पतालों में 3-4 लाख रुपये खर्च कर महंगा ऑपरेशन करवा पाने में भी असमर्थ थी।

विज्ञापन


मरीज को जानकारी मिली कि केकड़ी जिला अस्पताल में पिछले 3 वर्षों से जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। इसके बाद मरीज और उनके परिजन ने अस्पताल के अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ लालकृष्ण कुमावत से संपर्क किया। डॉ कुमावत ने मरीज की सभी आवश्यक जांचें करने के बाद लॉन्ग स्टेम टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करने का निर्णय लिया। डॉ कुमावत और उनकी टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और दो साल बाद पहली बार बिना किसी सहारे के चलने में सक्षम हैं। इस सफलता ने मरीज और उनके परिवार को नई उम्मीद दी है।
विज्ञापन


निशुल्क इलाज से गरीबों को बड़ी राहत
यह ऑपरेशन राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना के तहत निःशुल्क किया गया। इस योजना ने गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत प्रदान की है, जो आर्थिक तंगी के कारण महंगा इलाज नहीं करवा पाते थे। इस सफलता के बाद मरीज और उनके परिजनों ने केकड़ी जिला अस्पताल और डॉक्टरों की सेवाओं की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed