फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Ayurvedic dispensary is dependent on nursing workers, post of Vaidya is vacant since last one year

Kekri News: नर्सिंगकर्मी के भरोसे चल रहा है राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, एक साल से रिक्त है वैद्य का पद

Tue, 17 Dec 2024 12:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 12:54 PM IST
सार

जिले के गोयला में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिछले एक साल से प्रभारी वैद्य की नियुक्ति नहीं होने के कारण नर्सिंगकर्मी के भरोसे चल रहा है। हालांकि अतिरिक्त प्रभार पर एक वैद्य की नियुक्ति की गई है लेकिन ये पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन
Kekri News: Ayurvedic dispensary is dependent on nursing workers, post of Vaidya is vacant since last one year
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले का एक आयुर्वेदिक औषधालय मात्र एक नर्सिंगकर्मी के भरोसे चल रहा है, यहां प्रभारी वैद्य का पद पिछले एक साल से रिक्त पड़ा है। हालांकि यहां एक अन्य जगह के वैद्य को सप्ताह में दो दिन के लिए अतिरिक्त प्रभार पर लगा रखा है, मगर उनकी अनियमित व अपर्याप्त उपस्थिति के कारण इस औषधालय में नर्सिंगकर्मी द्वारा ही मरीजों को अटेंड कर दवाइयां दी जा रही हैं।

विज्ञापन


केकड़ी जिले में गोयला ग्राम का राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय गत एक साल से मात्र एक नर्सिंगकर्मी के भरोसे चल रहा है। यहां चिकित्सा प्रभारी वैद्य का पद रिक्त होने से मरीजों को किसी भी प्रकार की चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इलाके के लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करीब 15 लाख रुपयों की लागत से औषधालय बनाया गया था, लेकिन कुप्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते यह औषधालय अनुपयोगी होकर धूल फांक रहा है।
विज्ञापन


यहां पिछले एक साल से चिकित्सा प्रभारी वैद्य का पद रिक्त चल रहा है, जिसके कारण यह आयुर्वेद औषधालय एक नर्सिंग स्टाफ के भरोसे चल रहा है। औषधालय में स्टॉफ के नाम पर मात्र एक नर्सिंगकर्मी सुनीता छीपा नियुक्त हैं, जो औषधालय आकर ताला खोलकर बैठ जाती है और दिन भर में आने वाले गिने-चुने मरीजों को अपने हिसाब से दवा दे देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यहां पर ग्राम सराना के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में नियुक्त वैद्य पवन कुमार की एक सप्ताह में सोमवार व मंगलवार दो दिन के लिए ड्यूटी लगा रखी है, मगर इससे औषधालय की व्यवस्थाएं सुचारू नहीं बन पा रही हैं। लोगों को योग के लिए प्रेरणा व प्रशिक्षण देने के लिए गोयला के औषधालय में एक योग कक्ष भी बनवाया गया है, लेकिन यहां भी ताले लटके हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed