फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: 30 trolley fodder burnt due to fire in the field, fire spread due to strong winds, case registered

Kekri News: खेत में लगी आग से तीस ट्रॉली चारा जलकर खाक, तेज हवाओं से फैली आग, पुलिस में मामला दर्ज

Wed, 06 Nov 2024 02:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 06 Nov 2024 02:56 PM IST
सार

जिले के ग्राम प्रान्हेड़ा में सोमवार रात आग लगने से एक खेत में रखा लगभग तीस ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। चारा मालिक ने केकड़ी सदर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ चारा जलाने की रिपोर्ट दर्ज करवाकर जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Kekri News: 30 trolley fodder burnt due to fire in the field, fire spread due to strong winds, case registered
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में बाड़ों और खेतों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिले के ग्राम प्रान्हेड़ा में भी एक खेत में सोमवार रात आग लग गई, जिससे वहां रखा लाखों रुपयों का चारा जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग रात लगभग नौ बजे लगी और तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में चारे से भरी करीब 30 ट्रॉलियों को अपनी चपेट में ले लिया। एक साथ इतना चारा जलने से आग की लपटें और ऊंची उठ गईं, जिससे गांव में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


गांव वालों की सूचना पर चारा मालिक गंगाराम माली व उसके परिजन अन्य गांव वालों के साथ खेत पर पहुंचे मगर तब तक चारा आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को आग बुझाने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते चारा जलकर राख हो गया। बहरहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


चारा मालिक गंगाराम माली ने आशंका जताई है कि यह आग लगी नहीं है, बल्कि लगाई गई है। इस संबंध में उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ केकड़ी सदर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह खेत गांव के कैलाश पहाड़िया का बताया जा रहा है, जिसका क्षेत्रफल 70 बीघा जमीन का है। खेत को गंगाराम माली ने कुछ समय से काश्त करने के लिए ठेके पर ले रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed