फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: 2 patients of scrub typhus found, this infectious disease spreads to humans due to animals

Kekri News: जिले में स्क्रब टाइफस के दो मरीज मिले, पशुओं के कारण इंसानों में फैलती है यह संक्रामक बीमारी

Sun, 22 Sep 2024 05:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 05:30 PM IST
सार

जिले में पशुओं के कारण इंसानों में फैलने वाली संक्रामक बीमारी स्क्रब टाइफस के दो मरीज मिले हैं। दोनों मरीजों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए पशुपालकों को सावधान रहने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
Kekri News: 2 patients of scrub typhus found, this infectious disease spreads to humans due to animals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केकड़ी जिले के कुशायता गांव में दो लोगों को स्क्रब टाइफस रोग होने की पुष्टि होने पर इलाके में हड़कंप मच गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने पशुपालन विभाग को अलर्ट कर दिया है। पशुपालन विभाग की टीम ने संक्रमित एरिया में दवा का छिड़काव शुरू किया है और पशुपालकों को बचाव के लिए सावधान रहने की हिदायत दी है। उधर दोनों मरीजों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पशुओं से फैलता है स्क्रब टाइफस

राजकीय पशु चिकित्सालय सावर के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जांगिड़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार केकड़ी जिले में सावर उपखंड के कुशायता ग्राम की निवासी संतरा खारोल और मनभर खारोल इस बीमारी से संक्रमित पाई गई हैं। उन्हें इलाज के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया है। यह बीमारी पशुओं के कारण फैलती है, इसलिए एहतियात के तौर पर पशुपालन विभाग को इसके रोकथाम के लिए अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


साइपरमेथ्रिन दवा का छिड़काव

डॉ. जांगिड़ ने बताया कि शनिवार को कुशायता गांव में राजकीय पशु चिकित्सालय बिसुंदनी की प्रभारी डॉ. रूही मीणा के नेतृत्व में पशुधन सहायक योगेश नाथ योगी, गोरधन पंवार की टीम ने गांव में जहां पर पशुओं को बांधा जाता है, वहां साइपरमेथ्रिन दवाई का छिड़काव कराया। इस संबंध में पशुपालकों को इससे बचाव के लिए पशु के शरीर पर या उसकी चमड़ी पर किसी भी प्रकार का इंफेक्शन या बाह्य परजीवी दिखने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय में संपर्क करने की हिदायत दी गई है। वहीं नियमित अंतराल पर पशुओं पर व उनके बांधने की जगह पर साइपरमेथ्रिन दवा को पानी में डालकर स्प्रे करने का सुझाव दिया गया। उन्होंने कहा कि इसके बचाव के लिए सावर नोडल स्तर पर भी विभिन्न गांवों में इसकी रोकथाम के लिए टीम गठित कर दवा का स्प्रे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रब टायफस एक गंभीर संक्रामक रोग

इस रोग के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. जांगिड़ ने बताया कि स्क्रब टायफस एक गंभीर संक्रामक रोग है और यह ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। यह संक्रमित चिगर्स (सूक्ष्म परजीवी, विशेषकर माइट्स के लार्वा) के काटने से फैलता है, इससे संक्रमित होने पर मरीज को बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द व चकते हो जाते हैं, जो शरीर के मध्य से शुरू होकर बाकी अंगों तक फैलते हैं। इससे मरीज को गले में सूजन, थकान, गंभीर मामलों में खांसी या श्वसन समस्याएं होती हैं, साथ ही मरीज को लगातार बुखार रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed