फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri: Collector's simplicity won hearts, she had food sitting in a queue with players from all over the state

Kekri News: कलेक्टर की सरलता ने जीता दिल, प्रदेशभर से आई खिलाड़ियों के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया

Tue, 08 Oct 2024 07:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 08 Oct 2024 07:45 AM IST
सार

केकड़ी में आयोजित बड़ी संख्या में भाग लेने पहुंची टीमों ने शहर में खेलगांव का सा नजारा बना दिया है। इसी बीच जिला कलेक्टर की सादगी ने खिलाड़ियों और अन्य लोगों को अभिभूत कर दिया।

विज्ञापन
Kekri: Collector's simplicity won hearts, she had food sitting in a queue with players from all over the state
पंगत में बैठकर भोजन करती कलेक्टर श्वेता चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी में 4 अक्टूबर से 17 व 19 वर्ष आयुवर्ग की स्कूली छात्राओं की राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी पचास जिलों से टीमें शामिल है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के संयोजन में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 84 टीमों की 1328 खिलाड़ी छात्राएं यहां जमा हुई हैं।

विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या में यहां आई टीमों ने शहर में खेलगांव का सा नजारा बना दिया है। इन खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था यहां के भामाशाहों के सहयोग से रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा की जा रही है। हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में की गई इस नि:शुल्क सामूहिक भोजन की व्यवस्था के दौरान जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने यहां पहुंचकर छात्राओं के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। उनकी इस सरलता ने न केवल छात्राओं बल्कि चार दिन से लगातार इस व्यवस्था में लगे स्वयंसेवकों को भी रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल खिलाड़ियों के लिए भामाशाहों द्वारा की गई भोजन व्यवस्था की बात सुनकर जिला कलेक्टर खुद को रोक नहीं पाईं और भोजन व्यवस्था के प्रभारियों को सूचित कर सोमवार शाम को भोजन स्थल पर पहुंच गईं और उनके साथ पंगत में बैठकर भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर श्वेता चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। कलेक्टर के इस आत्मीय और स्नेहिल व्यवहार ने खिलाड़ियों के जेहन में एक अलग ही छाप छोड़ दी। लोगों ने कहा कि इस वाकये से सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि सेवा के सम्मान का भी संदेश उजागर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed