{"_id":"65f3ed6239e86c50b40c7400","slug":"rajasthan-news-special-arrest-operation-of-karauli-police-accused-arrested-for-snatching-motorcycle-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: करौली पुलिस का विशेष धरपकड़ अभियान, डरा-धमकाकर मोटर साइकिल छीनने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: करौली पुलिस का विशेष धरपकड़ अभियान, डरा-धमकाकर मोटर साइकिल छीनने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
Fri, 15 Mar 2024 12:11 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:11 PM IST
सार
Karoli: कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट करके मोटर बाइक छीनने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मारपीट करके मोटर साइकिल छीनने के आरोप में हेतराम गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीणा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम के सुपरविजन में मारपीट व डरा-धमकाकर मोटर साइकिल छीनने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मामले में विसोरी निवासी राजू ने घटना की प्राथमिकी थाने पर दर्ज कराई थी। उसने एफआईआर में बताया था कि 1 जनवरी को रणगमा तालाब के पास आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की व डरा-धमकाकर उसकी मोटर साइकिल और रुपये छीन लिए। पुलिस ने मामले में शामिल हेतराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन