{"_id":"65f134d6e4a4c83739016d37","slug":"rajasthan-news-criminal-arrested-with-illegal-country-made-pistol-accused-was-planning-to-commit-some-crime-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अवैध देशी कट्टे के साथ बदमाश गिरफ्तार, किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अवैध देशी कट्टे के साथ बदमाश गिरफ्तार, किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी
Wed, 13 Mar 2024 10:38 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:38 AM IST
सार
Karauli: जिले की मासलपुर थाना पुलिस ने संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मासलपुर थाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। मासलपुर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थाना अधिकारी चंचल शर्मा ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ और अपराध नियंत्रण के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टिंकू कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह कहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सौरभ कॉलेज, मासलपुर, करौली रोड के पास संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में एक बदमाश घूम रहा है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध देशी कट्टे समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन