{"_id":"668fcebed8850bfe160d7478","slug":"rajasthan-injured-leopard-died-in-karauli-forest-department-team-made-pm-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: करौली में घायल मिले लेपर्ड की मौत, वन विभाग की टीम ने कराया पीएम, रिपोर्ट से पता चलेगा कैसे हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: करौली में घायल मिले लेपर्ड की मौत, वन विभाग की टीम ने कराया पीएम, रिपोर्ट से पता चलेगा कैसे हुई मौत
Thu, 11 Jul 2024 05:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:53 PM IST
सार
करौली उप वन संरक्षक सुमित बंसल ने बताया कि कल्ला पुरा छाबर गांव के पास एक लेपर्ड के घायल अवस्था में पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना पर वन विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची और घायल लेपर्ड की जांच के बाद जब उसे रेस्क्यू करने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान ही लेपर्ड ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घायल लेपर्ड की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली जिला मुख्यालय के समीप कल्ला पुरा छाबर वन क्षेत्र में घायल मिले लेपर्ड की मौत हो गई। वन विभाग द्वारा पुलिस प्रशासनिक-अधिकारियों की मौजूदगी में करौली पशु चिकित्सालय में लेपर्ड का पोस्टमार्टम कराया है। वन विभाग के अनुसार टीम जब घायल लेपर्ड को रेस्क्यू करने पहुंची, उस दौरान उसकी मौत हो गई। आशंका है कि किसी दुर्घटना के चलते लेपर्ड की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
करौली उप वन संरक्षक सुमित बंसल ने बताया कि कल्ला पुरा छाबर गांव के पास एक लेपर्ड के घायल अवस्था में पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना पर वन विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची और घायल लेपर्ड की जांच के बाद जब उसे रेस्क्यू करने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान ही लेपर्ड ने दम तोड़ दिया। संभवतया दो-तीन दिन पूर्व लेपर्ड किसी दुर्घटना का शिकार हुआ था, जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में घिसटते हुए ही लेपर्ड क्षेत्र में पहुंचा था। क्षेत्र में लेपर्ड के पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लेपर्ड की मौत के बाद उसके शव को करौली पशु चिकित्सालय लाया गया। जहां मेडिकल टीम द्वारा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन