फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli Smack smuggler arrested along with his wife and child fellow smugglers also caught used to supply here

Karauli: पत्नी और बच्चे के साथ स्मैक तस्करी करने वाला गिरफ्तार, साथी तस्कर भी पकड़े गए, यहां करता था सप्लाई

Tue, 14 Jan 2025 10:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 10:11 PM IST
सार

डीएसटी टीम प्रभारी धारा सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर देर रात सलेमपुर चौकी पर नाकाबंदी की गई।
 

विज्ञापन
Karauli Smack smuggler arrested along with his wife and child fellow smugglers also caught used to supply here
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली जिला स्पेशल डीएसटी टीम ने स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 55 ग्राम स्मैक के साथ दो लाख 62 हजार 250 रुपये की नकदी और एक कार भी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान कुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मणी गुर्जर और नारौली डांग चौकी प्रभारी अबजीत कुमार भी शामिल रहे।

विज्ञापन


डीएसटी टीम प्रभारी धारा सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर देर रात सलेमपुर चौकी पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। चेकिंग के दौरान कार में बैठे दंपती सहित चार लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में संदिग्ध गतिविधि लगाने पर तलाशी ली तो कार में बैठे लोगों से 55 ग्राम स्मैक मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने चारों आरोपियों को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी रेशम मीना पत्नी धनराज मीणा उम्र 32 साल निवासी कांवटी थाना सपोटरा, धनराज मीणा पुत्र नवल मीणा उम्र 36 साल निवासी कांवटी थाना सपोटरा, पुरुषोत्तम उर्फ नरकटा पुत्र रामस्वरूप गुप्ता उम्र 40 साल अथाई पाड़ा सपोटरा और गोलू पाकड़ पुत्र भरतलाल उम्र 21 साल निवासी कांवटी थाना सपोटरा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख 62 हजार 250 रुपये की नकदी राशि और स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से स्मैक की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ पर महिला तस्कर द्वारा झालावाड़ से स्मैक लेकर आना और अपने पति के साथियों के साथ सप्लाई करना बताया है। जब्त किए रुपये स्मैक बिक्री के हैं। आरोपी धनराज लंबे समय से क्षेत्र में झालावाड़ से स्मैक लाकर करौली और गंगापुर क्षेत्र के युवाओं से स्मैक की तस्करी करता है। धनराज अपनी पत्नी रेशम बाई और छोटे बच्चे को साथ लेकर स्मैक लेने झालावाड़ तक जाता था। 


धनराज अपनी पत्नी रेशम बाई से स्मैक लेकर साथी पुरुषोत्तम उर्फ नरकटा सपोटरा और अन्य साथियों के माध्यम से पुड़िया बनाकर सपोटरा, कुडगांव, करौली और गंगापुर सिटी क्षेत्र में सप्लाई करता था। कार्रवाई के दौरान कुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मणी गुर्जर और नारोली डांग चौकी प्रभारी अबजीत कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed