फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News Villagers angry over youth death blocked the road

Karauli News: युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीण, सड़क पर लगाया जाम, बाइक और ट्रोला के टक्कर से हुआ हादसा

Wed, 21 Feb 2024 09:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 09:45 PM IST
सार

करौली जिले में युवक की मौत से ग्रामीण गुस्सा हो गए और सड़क पर ही जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा बाइक और ट्रोला के आपस में टकराने से हुआ है।

विज्ञापन
Karauli News Villagers angry over youth death blocked the road
सड़क पर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली में मासलपुर-बसेड़ी सड़क मार्ग पर एक बाइक के ट्रोला से टकरा जाने के कारण बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में घायलों को मासलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। मृतक खनपुरा गांव निवासी राहुल पुत्र रामू सिंह राजपूत है। घटना को लेकर ग्रामीण करौली-मासलपुर सड़क मार्ग पर 33 केवी विद्युत ग्रेड स्टेशन के पास धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राहुल एवं उसका चचेरा भाई लोकेंद्र सिंह बाइक से मासलपुर से अपने गांव खानपुरा जा रहे थे। एक ट्रोला जिस पर एलएनटी मशीन लेकर केशपुरा की ओर जा रहा था। ट्रोला में न तो बैक लाइट थी और न ही कोई रेडियम टेप लगी हुई थी। केशपुरा गांव के समीप अचानक ट्रोला चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से चल रही बाइक ट्रोला से टकरा गई। इससे राहुल एवं लोकेंद्र घायल हो गए। घटना को लेकर दूसरे दिन बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मृतक के पोस्टमॉर्टम कराने पर राजी नहीं हुए।
विज्ञापन


काफी समझाइश के बाद दोपहर बाद पोस्टमॉर्टम कराने पर राजी हुए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इधर, ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने, मृतक के परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने की मांग की गई। तहसीलदार ने नियमानुसार, आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया, लेकिन तहसीलदार के आश्वासन के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण लिखित में आश्वासन दिए जाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


असंतुष्ट ग्रामीणों ने लिखित में आश्वासन को लेकर दोपहर बाद करौली-मासलपुर सड़क मार्ग पर 33 केवी विद्युत ग्रिड स्टेशन के पास धरने पर बैठ जाम लगा दिया। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश जैफ, थानाधिकारी श्याम सुंदर चौधरी व तहसीलदार विनोद शर्मा भी धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को काफी समझाइश की। इस दौरान तहसीलदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग में संविदा पर एक सदस्य को नौकरी दिए जाने एवं नियमानुसार आर्थिक सहायता के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजे जाने के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया। इधर, घटना की प्राथमिकी मृतक के ताऊ ओमवीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है। तहसीलदार विनोद शर्मा ने बताया कि नियमानुसार सहायता का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed