फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Two accused of theft in spice factory arrested in Reico

Karauli News: रीको में मसाला फैक्ट्री में चोरी की घटना का हुआ खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2024 09:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 07 Nov 2024 09:33 PM IST
सार

करौली के रीको क्षेत्र स्थित मसाला फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री मालिक रवि कुमार की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की और दो आरोपियों जम्मू माली और मनीष माली को पकड़ा।

विज्ञापन
Karauli News: Two accused of theft in spice factory arrested in Reico
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय पर रीको क्षेत्र स्थित मसाला फैक्ट्री में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


करौली थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि 3 नवंबर को थाने में रवि कुमार पुत्र संत कुमार उम्र 42 साल निवासी साईनाथ खिड़कियां ने एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में बताया कि उसकी रीको एरिया में मसाला फैक्ट्री है। मसाला फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर सीसीटीवी कैमरा की हार्ड डिस्क, बैटरी, इनवर्टर, एलइडी टीवी और नकद 2500 रुपये सहित अन्य सामान को चोरी कर लिया। 
विज्ञापन


चोरी की घटना का पता दीपावली पूजन और साफ सफाई के दौरान लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान करौली शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान हेड कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण, सुजान और मनोज कुमार की टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने चोरी के आरोपी जम्मू पुत्र जगनमोहन माली निवासी नदी बरखेड़ा को लाकर पूछताछ की आरोपी ने अपने साथी मनीष के साथ रीको एरिया में मसाला फैक्ट्री में चोरी करना कबूल किया है। जिस पर पुलिस ने मनीष माली पुत्र प्रभु माली उम्र 20 साल निवासी गुलर घटा के घर दबिश देकर उसे भी पकड़ लिया। 


आरोपियों ने पूछताछ में रिको फैक्ट्री मसाला फैक्ट्री में चोरी की वारदात को कबूल किया है। पुलिस आरोपियों से अन्य घटनाओं को लेकर भी पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चोरी गए इनवर्टर, एलइडी टीवी, बैटरी, हार्ड डिस्क सहित अन्य सामान को बरामद कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed