{"_id":"66db448ed6d81cf93902d567","slug":"karauli-news-private-school-bus-hits-three-bike-riders-treatment-is-underway-in-the-district-hospital-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News : निजी स्कूल की बस ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News : निजी स्कूल की बस ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
Fri, 06 Sep 2024 11:36 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:36 PM IST
सार
जिले के खरेटा गांव के समीप एक निजी स्कूल की बस ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक गांव के हनुमान मंदिर में प्रसादी ग्रहण करने जा रहे थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खरेटा गांव के पास एक निजी स्कूल की बस ने मोटर बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवक खरेटा गांव में हनुमान मंदिर पर प्रसादी ग्रहण करने जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कांस्टेबल रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुष्पेंद्र पुत्र दीनदयाल निवासी करौली, अभिषेक पुत्र भरोसी और कान्हा पुत्र रामरज निवासी करौली हिंडौन क्षेत्र स्थित खरेटा हनुमान मंदिर पर प्रसादी ग्रहण करने बाइक से जा रहे थे। इस दौरान खरेटा गांव के पास एक निजी स्कूल की बस ने मोटर बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया, जहां घायल युवकों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन