फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Lok Sabha election in-charge Vinay Sahastrabuddhe reached Karauli

Karauli: विनय सहस्त्रबुद्धे का कांग्रेस पर हमला, पूर्व सरकार को बताया भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न का जिम्मेदार

Sun, 07 Apr 2024 04:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 Apr 2024 04:17 PM IST
सार

राजस्थान लोकसभा प्रभारी और राजसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रस्तावित चुनावी सभाओं का लिया जायजा। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सभा की तैयारियों का संदेश दिया।

विज्ञापन
Karauli News: Lok Sabha election in-charge Vinay Sahastrabuddhe reached Karauli
लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे करौली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने करौली-धौलपुर लोकसभा चुनाव को लेकर होटल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। बैठक में करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी, भाजपा की प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के प्रचार प्रसार की गति और 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारी का समीक्षा की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को एक बार फिर करौली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान लोकसभा प्रभारी और राजसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सभा की तैयारियों का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री और खंडार विधायक जितेंद्र  गोठवाल, करौली धौलपुर लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, गंगापुर सिटी पूर्व विधायक मान सिंह गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजस्थान लोकसभा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों को विस्तार से बतलाया और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न के मामलों में इजाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री पर भी नाम लिए बिना भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद का टिकट काटे जाने को लेकर कहा कि पार्टी साधारण कार्यकर्ता और महिलाओं को अधिक से अधिक आगे लाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता एकजुट हैं और पार्टी की दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। 11 अप्रैल को गणगौर होने के कारण दोपहर बाद करौली में सभा का आयोजन किया जाएगा।


इस दौरान प्रेम प्रकाश शर्मा जिला प्रभारी एवं सहसंयोजक लोकसभा, शिवकुमार सैनी करौली-धौलपुर लोकसभा संयोजक, दर्शन सिंह गुर्जर करौली विधायक, हंसराज बालोती सपोटरा विधायक, राजकुमारी जाटव पूर्व विधायक हिंडौन सिटी, प्रहलाद सिंघल प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष, अशोक सिंह धाबाई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, कैलाश चंद शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष, भोरू सिंह जादौन पूर्व जिला अध्यक्ष, रमेश राजोरिया पूर्व जिला अध्यक्ष, हेमेंद्र वशिष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed