फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Karauli SP Brijesh held a meeting with police officers

Karauli News: करौली एसपी बृजेश ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- अपराध नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता

Thu, 11 Jul 2024 06:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 11 Jul 2024 06:42 PM IST
सार

बैठक में एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने जिले थानाधिकारियों और डीएसपी को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता है। इसमें कोई कोताई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Karauli News: Karauli SP Brijesh held a meeting with police officers
बैठक का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने अपराध नियंत्रण को लेकर कार्यालय सभागार में जिला के पुलिस उपाधीक्षक, थानाधिकारियों समेत अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसपी अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसपी ने जिले थानाधिकारियों और डीएसपी को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता है। इसमें कोई कोताई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


एसपी बृजेश ज्योति ने पिछले महीने घटित अपराधों की थानावार समीक्षा की और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। आसूचना तंत्र को सुदृढ़ करने और उचित विश्लेषण एवं क्रियान्वयन से संगठित अपराधों जैसे अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, अवैध शराब की तस्करी, अवैध खनन, पेशेवर अपराधियों व माफियाओं पर नकेल कसने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जुलाई माह में खेती की बुवाई होने के कारण भूमि विवादों में बढ़ोतरी होती है। जमीन संबंधी विवादों का त्वरित गति से निस्तारण किया जाए। साइबर अपराधों करने वाले ठगों के जाल को तोड़ने के लिए जिले की साइबर टीम, सोशल मीडिया टीम और थानाधिकारियों ने मिलकर कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति, जनजाति, कमजोर वर्गों, महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों का शीघ्र निस्तारण करने के संबंध में जारी किए निर्देश। एसपी ने बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा कार्य करने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों व जवानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed