{"_id":"6646c54e5ca95885ac09fd98","slug":"karauli-news-careless-suv-driver-hits-father-and-daughter-riding-bike-father-dies-in-accident-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: बेपरवाह एसयूवी चालक ने बाइक सवार बाप-बेटी को मारी टक्कर, पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: बेपरवाह एसयूवी चालक ने बाइक सवार बाप-बेटी को मारी टक्कर, पिता की मौत
Fri, 17 May 2024 08:17 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 08:17 AM IST
सार
जिले के सरमथुरा मार्ग पर दीपपुरा पेट्रोल पंप के पास एक लग्जरी कार ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मारने बाद बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए और पिता की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल लड़की से पूछताछ करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली में सरमथुरा मार्ग स्थित एनएच-23, आमन का पुरा में लग्जरी एसयूवी ने पैदल चल रही एक महिला को घायल करते हुए दीपपुरा पेट्रोल पंप के पास मोटर बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्री घायल हो गई। पैदल चल रही महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल बालिका और महिला का करौली अस्पताल में उपचार चल रहा है। मोटर बाइक को टक्कर मारने के बाद एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। करौली सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
करौली सदर थानाधिकारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रकाश नाम का व्यक्ति अपनी बेटी प्रियंका के साथ करौली अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी के लिए खाना लेने बाइक से गांव जा रहा था। इस दौरान एक एसयूवी ने सरमथुरा मार्ग एनएच-23 पर स्थित दीपपुरा पेट्रोल पंप के पास बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता-पुत्री को करौली अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टर ने जांच के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
बाइक को टक्कर मारने से पूर्व गाड़ी ने आमन का पुरा में पैदल चल रही एक महिला को भी टक्कर मारी थी। दुर्घटना में किस्तूरी पत्नी परसराम माली गंभीर घायल हुई है। घायल बालिका और महिला का करौली अस्पताल में उपचार चल रहा है। बाइक को टक्कर मारने के बाद एसयूवी भी आगे जाकर पलट गई, करौली सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल में एकत्रित हो गए। इस दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन