{"_id":"6678f6db2cb76f12f006a95c","slug":"karauli-news-accused-who-fled-after-killing-taxi-driver-arrested-from-dehradun-search-for-another-continues-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: टैक्सी ड्राइवर की हत्या करके भागा आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: टैक्सी ड्राइवर की हत्या करके भागा आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी
Mon, 24 Jun 2024 10:02 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:02 AM IST
सार
सरियों से पीट-पीटकर टैक्सी ड्राइवर की हत्या करने वाले इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तीन महीने से फरार था। मामले में पहले भी पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टैक्सी ड्राइवर की सरियों से पीटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 40 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी योगेंद्र सिंह को हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस ने उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब तीन माह से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गुर्जर समाज ने धरना प्रदर्शन किया था। इस संबंध में पांच लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है और एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
करौली डीएसपी अनुज शुभम ने जानकारी देते हुए बताया कि करौली के बल्लूपुरा निवासी इंद्राज गुर्जर ने बयाना के सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र दौलतसिंह 5 मार्च को कार लेकर गया था। वह अपने साथी लोकेश के साथ बयाना के पीलूपुरा में खड़ा हुआ था, इस दौरान दो गाड़ियों में भरकर करीब एक दर्जन लोग आए और दोनों को गाड़ी में पटककर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने जंगल में ले जाकर लोहे के सरियों से दौलतसिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की और साथी लोकेश को जान से मारने की धमकी देकर दोनों को कार में डालकर हिंडौन के रेलवे ओवरब्रिज के पास पटक गए।
विज्ञापन
आरोपी दौलतसिंह के गले से सोने की चेन व अंगूठी भी छीनकर ले गए। साथी लोकेश उसे घायल अवस्था में करौली के जिला अस्पताल लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी योगेंद्र गुर्जर की गिरफ्तारी पर 40 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम आरोपी का पकड़ने देहरादून पहुंची तथा एक होटल में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। इस मामले में पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी अब भी फरार है।
विज्ञापन