{"_id":"664f12211caa5d517f049baa","slug":"karauli-news-a-criminal-who-was-absconding-in-robbery-case-carrying-reward-of-rs-20-000-arrested-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: लूट के मामले में फरार चल रहा 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: लूट के मामले में फरार चल रहा 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
Thu, 23 May 2024 03:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 23 May 2024 03:37 PM IST
सार
थाना प्रभारी चंचल शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश पर 20 हजार रुपये का इनाम था। वह मासलपुर थाने के 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक है। एक साल पहले उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली जिले की मासलपुर पुलिस ने घर में घुसकर लूट करने वाले एक और इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी चंचल शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश धौलपुर जिले के डांग बसई थाना क्षेत्र के ज्वाये का पुरा गांव निवासी नेता उर्फ जयपाल गुर्जर है। वह मासलपुर थाने के 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक है।
विज्ञापन
थाना धिकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस द्वारा इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपी के बाड़ी रिंग रोड पर बहादुर सिंह मिस्त्री मार्केट के पास भागने की फिराक में खड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाश छिपने की कोशिश करने लगा। लेकिन, पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी पर करौली पुलिस अधीक्षक की ओर से 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 19 मई 2023 को मासलपुर कस्बे में दो घरों में घुसकर परिवार को बंधक बना एक महिलाओं के साथ मारपीट की गई थी और कट्टा दिखाकर नकदी व जेवरात लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में अन्य आरोपी देवेंद्र, वनबारी, होली, गिर्राज और रामगोविन्द गुर्जर को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है ।
विज्ञापन
पुलिस टीम में थाना प्रभारी चंचल शर्मा, हैड कांस्टेबल परमजीत सिंह, गजराज सिंह, कांस्टेबल राजेश, रविन्द्र, सतवीर सिंह, प्रदीप शर्मा, राजेश कुमार, पुनीत कुमार व बृजेश कुमार शामिल रहे। बदमाश की गिरफ्तारी में हैड कांस्टेबल परमजीत सिंह व कांस्टेबल राजेश की अहम भूमिका रही।