फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: A couple riding a tractor died after coming in contact with an electric wire

Karauli News: टूटकर ट्रैक्टर पर गिरा बिजली का तार, पति-पत्नी की मौत, तीन लोग घायल

Tue, 08 Oct 2024 02:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 08 Oct 2024 02:49 PM IST
सार

हादसे में झुलसे लोगों को करणपुर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजवीर सिंह चौधरी ने सोनू बैरवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना में गंभीर घायल महिला नीरज पत्नी सोनू बैरवा को उपचार के लिए करौली रेफर कर दिया

विज्ञापन
Karauli News: A couple riding a tractor died after coming in contact with an electric wire
घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करणपुर क्षेत्र में खेत से बाजरा काटकर घर लौट रहे एक परिवार के पांच लोग करंट की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आने से एक युवक और उसकी पत्नी की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करंट से सोनू बैरवा पुत्र रामकुमार बैरवा उम्र 25 साल निवासी अमरापुर और उसकी पत्नी नीरज बैरवा की मौत हो गई।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार सभी लोग खेत से बाजरा काटकर ट्रैक्टर में बैठ कर घर लौट रहे थे। इस दौरान बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। तार में बह रहे करंट से ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग झुलस गए। सभी झुलसे लोगों को करणपुर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजवीर सिंह चौधरी ने सोनू बैरवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना में गंभीर घायल महिला नीरज पत्नी सोनू बैरवा को उपचार के लिए करौली रेफर कर दिया। महिला ने करौली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


दुर्घटना में रोहित उम्र 7 वर्ष, अन्नू  उम्र 8 वर्ष और जेशू  उम्र 20 वर्ष का करणपुर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने ही कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना करणपुर हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। सोनू बैरवा और उसकी पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को दोनों का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed