फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli: Media dialogue program information given about campaign being run for prevention of juvenile delinque

Karauli: मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित, बाल अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी

Fri, 28 Jun 2024 08:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jun 2024 08:28 PM IST
सार

नेहरू युवा केंद्र शरद त्रिपाठी ने बताया कि  पढ़ाई छोड़ चुके या किसी कारण से स्कूल नहीं जाने वाले छात्रों को भी शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

करौली में जिला बाल कल्याण समिति, नेहरू युवा केंद्र और एक्सएनॉइड-यूनिसेफ संस्था के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में बाल श्रम, बाल विवाह, बाल अपराध और बाल शोषण की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए सुझावों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बाल अधिकार संरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर चलाए जा रहे अभियान में मीडिया की भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा, समिति सदस्य फरीदा बानो, नेहरू युवा केंद्र जिला अधिकारी शरद त्रिपाठी, पीआरओ धर्मेंद्र मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र शरद त्रिपाठी ने बताया कि बाल विवाह और बाल श्रम की रोकथाम के लिए सामुदायिक तथा प्रशासनिक स्तर पर जगह-जगह शिविर एवं बैठक आयोजित कर आम जन को बाल अधिकार संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बाल श्रम और बाल विवाह से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई छोड़ चुके या किन्हीं कारण से स्कूल नहीं जाने वाले छात्रों को भी शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से अभियान को और अधिक सफल व कारगर बनाया जा सकता है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि किसी भी अभियान या कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया की अहम भूमिका है। इस दौरान उन्होंने बाल श्रम कराने वाली संस्थाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक अपराध है और इसे हर हाल में रोकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed