{"_id":"65cc8c8f6d542d3b1c0fe1b2","slug":"karauli-crime-crook-roaming-around-planning-to-commit-crime-arrested-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli Crime: वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli Crime: वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस जब्त
Wed, 14 Feb 2024 03:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:19 PM IST
सार
करौली जिले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली कोतवाली पुलिस ने किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
करौली कोतवाली हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि कांस्टेबल दिनेश, चन्द्र दत्त और वाहन चालक गोपाल सिंह ने गश्त के दौरान मासलपुर मोड चुंगी नाका क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रामलखन गुर्जर पुत्र हेताराम गुर्जर उम्र 32 साल निवासी लोहकपुरा, सायपुर थाना सोने का गुर्जा जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के पास से लोडेड देशी कट्टा हथकढ़ 315 बोर व जेब में रखे तीन जिंदा कारतूस सहित कुल चार जिंदा कारतूस व कट्टा को जब्त किया है। कोतवाली पुलिस की सक्रियता ने बड़ी घटना को घटित होने से पहले रोका है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। आरोपी चोरी, लूटपाट का आदतन अपराधी है। आरोपी के खिलाफ धौलपुर जिले के बाडी, सरमथुरा, सोने का गुर्जा आदि थानों में आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन