फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli Crime: A smuggler arrested with 13 grams of smack in Karauli

Karauli Crime: करौली सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, 13 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 07:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Nov 2024 07:42 PM IST
सार

आरोपी से जब्त की गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Karauli Crime: A smuggler arrested with 13 grams of smack in Karauli
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली सदर थाना पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से जब्त की गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। सदर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किया आरोपी रामवीर गुर्जर है।

विज्ञापन


करौली सदर थाना अधिकारी चंचल शर्मा ने बताया कि नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए जिला पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक तस्कर रामवीर गुर्जर पुत्र दूल्हे राम गुर्जर उम्र 33 साल निवासी टीकेत पुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी में 13 ग्राम स्मैक भी जब्त की गई है। पुलिस स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


थाना अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान पांचना बांध से निकलने वाली नहर के पास सैंगर पुरा रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान एक मोटर बाइक सवार युवक आता हुआ दिखा। बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेरा देकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी में आरोपी युवक के पास 13 ग्राम स्मैक मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed