{"_id":"69a3306d1a130158680858f7","slug":"15-year-old-absconding-dacoit-with-a-bounty-of-rs-20000-arrested-karauli-news-c-1-1-noi1387-4004672-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन शिकंजा: 15 साल से फरार ₹20 हजार का इनामी डकैत तेलंगाना से गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन शिकंजा: 15 साल से फरार ₹20 हजार का इनामी डकैत तेलंगाना से गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Sun, 01 Mar 2026 07:56 AM IST
करौली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: करौली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 07:56 AM IST
सार
राजस्थान पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत 15 साल से फरार ₹20 हजार के इनामी बदमाश हंसराज उर्फ हंसा गुर्जर को तेलंगाना के सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी पर लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
तेलंगाना में खाकी का धावा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस के ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत करौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में सूरौठ थाना पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे ₹20,000 के इनामी बदमाश हंसराज उर्फ हंसा गुर्जर (34) को तेलंगाना के सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
हथियार के दम पर लूट की वारदातें
भरतपुर जिले के चंदोलपुरा का रहने वाला हंसराज उर्फ हंसा गुर्जर कुख्यात डकैत प्रेम सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। वर्ष 2011 में सूरौठ क्षेत्र में हथियार की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वह जमानत पर छूटा और फरार हो गया। इसके बाद उसने भरतपुर के गढ़ी-बाजना, वैर और रुदावल क्षेत्रों में लूट और डकैती की योजना सहित कई गंभीर वारदातों में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
पहचान बदलकर तेलंगाना में छिपा
पुलिस से बचने के लिए आरोपी राजस्थान छोड़कर दक्षिण भारत के तेलंगाना राज्य चला गया। वहां उसने नाम-पता बदलकर सिकंदराबाद में रहना शुरू कर दिया। एसपी सोनवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सूरौठ थानाधिकारी सोहन सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी और आसूचना तंत्र की मदद से टीम ने हजारों किलोमीटर दूर सिकंदराबाद पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन