फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli Violence Update  SP knew that people can attack from rooftops says Union Minister Gajendra Singh Shekhawat

Curfew in Karaul: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- एसपी को पता था, लोग छतों से हमला कर सकते हैं, फिर भी लापरवाही बरती  

Thu, 07 Apr 2022 02:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Apr 2022 02:05 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले में दो चीजों की जांच की जरूरत है। पहला पुलिस प्रशासन और सरकार का कितना दबाव था?  दूसरा उन सभी लोगों को बेनकाब करना जो दूसरों को प्रभावित करते हैं। उन्हें 'भारतीय नव-वर्ष' मनाने में समस्या होती है।   

विज्ञापन
Karauli Violence Update  SP knew that people can attack from rooftops says Union Minister Gajendra Singh Shekhawat
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करौली में हिंदू नव वर्ष पर भड़की हिंसा के बाद से हालात तानवपूर्ण बने हुए हैं। शहर में सात अप्रैल तक कर्फ्यू और इंटनेट सेवाएं बंद की हैं। सरकार द्वारा गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को एक बयान दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कोई इस घटना की प्राथमिकी पढ़ेगा, तो स्पष्ट हो जाएगा कि यह खुफिया इनपुट के साथ पहले से किया गया प्लान था। उन्होंने कहा कि एसपी को बताया गया था कि लोग छतों से हमला कर सकते हैं। इसके बाद भी पुलिस ने लापरवाही बरती। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि इस मामले में दो चीजों की जांच की जरूरत है। पहला पुलिस प्रशासन और सरकार का कितना दबाव था?  दूसरा उन सभी लोगों को बेनकाब करना जो दूसरों को प्रभावित करते हैं। उन्हें 'भारतीय नव-वर्ष' मनाने में समस्या होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कर्फ्यू में दी जा सकती है ढील 
जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को शहर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होने वाली है। इसमें जनप्रतिनिधि के साथ दोनों समुदाय के लोग भी शामिल हो सकते हैं। बैठक में शहर के हालात को लेकर चर्चा की जाएगाी। सहमति बनने पर कर्फ्यू में कुछ ढील भी दी जा सकती है।  


क्या है मामला
करौली में दो मार्च को हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव की घटना सामने आई थी। इससे हटवारा बाजार में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। उपद्रवियों ने 35 से अधिक दुकानों, मकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में पहले धारा 144, कर्फ्यू और फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोग घायल हो गए थे, जबकि पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर थी। उसका जयपुर के अस्पातल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed