{"_id":"5de7374d8ebc3e547e047885","slug":"jogaram-becomes-the-new-district-collector-of-jaipur-nathmal-didel-took-charge-of-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात आईएएस अधिकारियों का तबादला, जोगाराम बने जयपुर के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात आईएएस अधिकारियों का तबादला, जोगाराम बने जयपुर के डीएम
Wed, 04 Dec 2019 10:11 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जोगाराम जयपुर के नए जिला कलेक्टर होंगे। राज्य के कार्मिक विभाग ने मंगलवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किया। इसमें बताया गया कि सात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके तहत जोगाराम को जयपुर का जिला कलेक्टर बनाया गया है जो फिलहाल भरतपुर के जिला कलेक्टर हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जयपुर के निवर्तमान जिला कलेक्टर जगरूप सिंह पिछले सप्ताह सेवानिवृत्त हो गए थे।
इस आदेश के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक नथमल डिडेल भरतपुर के नए जिला कलेक्टर होंगे। डिडेल की जगह हिमांशु गुप्ता लेंगे। इसी तरह अरूणा राजोरिया को आजीविका परियोजना में स्टेट मिशन निदेशक बनाया गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में विशिष्ट शासन सचिव नन्नूमल पहाड़िया को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन